UCO Bank Vacancy 2024: यूको बैंक ने कई पदो के लिए 544 भर्ती की घोषणा कर दि है यह वैकेन्सी विभिन्न राज्यों और श्रेणियों मे वितरित की गई है इस पद के लिए स्नातक के छात्र आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2024 है।
यदि आप इस वैकेन्सी के लिए इच्छुक है तो दिए गए समय से पहले आवेदन कर ले, चलिए इस पद के बारे मे और जानते है जैसे की पात्रता, आयु सीमा, आवेदन फीस, मासिक सैलरी क्या होगी, आवेदन कैसे कर सकते है आदि।
Events | Details |
---|---|
Organisation Name | यूको बैंक (UCO BANK) |
Post Name | Apprenticeship |
Total Vacancies | 544 Posts |
Application Last Date 2024 | 16 July 2024 |
Application Starting date | 2 July 2024 |
Eligibility Criteria | Graduation |
Application Mode | Online Mode |
Age limit | 20 से 28 वर्ष |
Duration of Job | 1 Year |
Apprenticeship Monthly Salary | ₹ 15,000 |
Official Website | https://ucobank.com |

UCO Bank Vacancy 2024-25
यूको बैंक मे हाल ही मे अपनी अप्रेन्टस्शिप की वैकेन्सी (UCO Bank Vacancy 2024) की घोषणा कर दि है जो भारत के युवाओ और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए एक अवसर के रूप मे है यूको बैंक ने भारत के सभी राज्यों के लिए कुल 544 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए है
जिसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई 2024 रखी गई है यदि आप अपने अनुभव को और बढ़ाना चाहते है तो इस भर्ती मे आवेदन कर सकते है इस जॉब मे आप कई प्रकार के गुण सीखेंगे जो आपके भविष्य मे बहुत काम आएंगे। इस जॉब के बाद आपको नौकरी आसानी से मिल सकती है
आपके रेज़ुमै मे एक अच्छा अनुभव जुड़ जाएगा, यदि आप इस जॉब के लिए इच्छु है तो दिए गए तय समय से पहले इसमे आवेदन कर दे ताकि आपको भविष्य मे किसी प्रकार की परेशानी न हो, चलिए इस भर्ती के बारे मे और विस्तार से जाते है।
यूको बैंक मे आवेदन के लिया क्या योग्यता चाहिए
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और कुछ अनुभव की अवश्यता हो सकती है हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन मे किसी भी प्रकार के अनुभव की मांग नहीं की गई है इस पद की योग्यता के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से स्नातक डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
- उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
- स्नातक भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए
- उम्मीदवार की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए
- आपका जन्म 02-7-1996 से पहले नहीं होना चाहिए
- उम्मीदवार भारत का निवासी होना चाहिए।
स्टेट वाइज़ अप्रेन्टस्शिप सीटो की सख्या (State Wise Total Seats)
State | OBC | SC | EWS | UR | ST | Total Seats |
---|---|---|---|---|---|---|
Bihar | 10 | 6 | 3 | 20 | 0 | 39 |
Haryana | 3 | 2 | 1 | 8 | 0 | 14 |
Uttar Pradesh | 12 | 9 | 4 | 22 | 0 | |
Assam | 6 | 1 | 2 | 13 | 2 | 24 |
Gujrat | 4 | 1 | 1 | 10 | 2 | 18 |
Chhattisgarh | 0 | 1 | 1 | 5 | 3 | 10 |
Jammu & Kashmir | 0 | 0 | 0 | 3 | 0 | 3 |
Madhya Pradesh | 4 | 4 | 2 | 13 | 5 | 28 |
New Delhi | 3 | 2 | 1 | 7 | 0 | 13 |
Uttarakhand | 1 | 1 | 0 | 6 | 0 | 8 |
West Bengal | 18 | 19 | 8 | 36 | 4 | 85 |
Rajasthan | 7 | 6 | 3 | 18 | 5 | 39 |
Maharashtra | 8 | 3 | 3 | 15 | 2 | 31 |
Punjab | 5 | 7 | 2 | 10 | 0 | 24 |
Karnataka | 3 | 1 | 1 | 6 | 0 | 11 |
Himachal Pradesh | 5 | 6 | 2 | 13 | 1 | 27 |
Assam | 6 | 1 | 2 | 13 | 2 | 24 |
Andaman & Nicobar | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Goa | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Dadra Nagar Haveli | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Chandigarh | 1 | 0 | 0 | 3 | 0 | 4 |
Tripura | 0 | 0 | 0 | 3 | 1 | 4 |
Jharkhand | 1 | 1 | 1 | 6 | 3 | 12 |
Mizoram | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Tamilnadu | 5 | 3 | 2 | 10 | 0 | 20 |
Odisha | 5 | 7 | 4 | 19 | 9 | 44 |
Meghalaya | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Lakshadweep | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Manipur | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 2 |
Andhra Pradesh | 1 | 1 | 0 | 5 | 0 | 7 |
Daman and Diu | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 2 |
Arunachal Pradesh | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Pondicherry | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 2 |
Sikkim | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Telangana | 2 | 1 | 0 | 5 | 0 | 8 |
Nagaland | 0 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 |
Total Seats | 106 | 82 | 41 | 278 | 37 | (544 Seats) |
इसे भी जरूर पड़े:
यूको बैंक मे भर्ती के लिए क्या आयु सीमा होनी चाहिए
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के पद पर आवेदन के लिए आपकी आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए यदि आप इनके बीच मे नहीं आते है तो आप इसमे आवेदन नहीं कर सकते है इसके आलवा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट प्रदान किया जाता है।
यूको बैंक मे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट प्रदान की जाएगी
केटेगरी | आयु मे छूट |
---|---|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 3 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाती (ST/ST) | 5 वर्ष |
PwBD (SC/ST) | 15 वर्ष |
PwBD (OBC) | 13 वर्ष |
PwBD (UR/EWS) | 10 वर्ष |
यूको बैंक मे आवेदन की फीस कितनी है
यूको बैंक के आधिकारिक नोटिफिकेशन मे फीस के बारे मे कोई जानकारी नहीं प्रदान की गई है इसलिए हो सकता है की आवेदन निशुल्क हो, हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन की लिंक हम नीचे प्रदान कर रहे है
जिसे आप भी अच्छे से पढ़ ले ताकि आपको भी ये पता हो जाए की आवेदन की फीस है या नहीं, पर आमतौर पर आवेदन फीस 500 से 600 रुपए होती है एससी और एसटी के लिए 100 रुपए होता है।
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप की अवधि कितनी है
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप की अवधि 1 साल रखी गई है इस दौरान आपको बैंकिंग और वित्तीय सेवाओ के विभिन्न पहलुओ को समझाया जाएगा जिससे आप भविष्य मे बैंकिंग सेक्टर मे अपना करियर बना सके, 1 साल की अवधि पूरी होने के बाद आपको नौकरी छोड़नी पड़ेगी
क्युकी यह भर्ती 1 साल के अनुबंध पर लाई गई थी यह बात यूको बैंक के आधिकारिक नोटिफिकेशन मे बताया गया है इसलिए आप इस वैकेन्सी मे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ ले ताकि भविष्य मे कोई परेशानी न हो।
यूको बैंक मे आवेदन के लिए क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए
यूको बैंक मे आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स होने चाहिए-
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाती प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्कैन सिग्नेचर
- आय प्रमापत्र
- आईटीआई सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के लिए कितनी सैलरी मिलेगी
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के दौरान आपको प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाती है इस वैकेन्सी के लिए आपको मासिक 15,000 हज़ार रुपए दिया जाएगा जिसमे भारत सरकार के द्वारा दि जाने वाली सब्सिडी भी शामिल होगी यूको बैंक की तरफ़ से 10,500 हज़ार रुपए का भुगतान किया जाएगा बाकी का पैसा यानि 4,500 रुपए भारत सरकार के द्वारा (DBT) के माध्यम से आपके बैंक अकाउंट मे भेज दिया जाएगा।
अप्रेन्टस्शिप पोस्ट | प्रतिमाह सैलरी |
---|---|
यूको बैंक के द्वारा प्रतिमाह वेतन | (10,500) दिया जाएगा |
भारत सरकार के द्वारा दि जाने वाली सब्सिडी | 4,500 रुपए |
कुल सैलरी प्रतिमाह | 15,000 रुपए |
यूको बैंक मे भर्ती के लिए क्या सिलेक्शन प्रोसेस है
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप (UCO Bank Vacancy 2024) के पद पर सिलेक्शन प्रोसेस निम्न प्रकार से की जाएगी-
- सभी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
- शॉर्टलिस्ट करने के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा
- यदि आवेदनों की सख्या अधिक है तो
- बैंक एक लिखित परीक्षा करा सकता है
- यदि परीक्षा आयोजित की जाती है तो बैंक इसे अपनी वेबसाईट पर आपको बता देगा
- बैंक के द्वारा गठित की गई स्क्रीनिंग समिति ये जांच करेगी की उम्मीदवार पात्रता मापदंडों को पूरा कर रहे है या नहीं
- SC/ST/OBS/PwBD के वर्ग के उम्मीदवारों को 5% छूट प्रदान की जाएगी
- यदि बैंक परीक्षा करवाता है तो आपकी एक मेरिट तैयार की जाएगी
- फिर इंटरव्यू लिया जाएगा
- यदि आप ये सभी पात्रता पास कर लेते है
- तो आपका सिलेक्शन हो सकता है।
- NOTE:
- आप इंटरव्यू अपनी लोकल भाषा मे दे सकते है
- यदि आपको इंग्लिश नहीं आती है तो आप हिन्दी मे इंटरव्यू दे सकते है
- या आपको जिस भी भाषा मे आसानी हो उस भाषा मे इंटरव्यू दे सकते है।
यूको बैंक मे भर्ती के लिए क्या आवेदन प्रक्रिया है
यूको बैंक मे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-
- उम्मीदवार के पास एक वैध मोबाईल नंबर और ईमैल आइडी होना चाहिए
- आपके द्वारा पंजीकृत किए गए मोबाईल नंबर और ईमैल आइडी पर इंटरव्यू के लिए बैंक काल लेटर भेज सकता है
- अब जानते है आवेदन कैसे करना है
- सबसे पहले आप यूको बैंक की आधिकारिक https://nats.education.gov.in/ जाए
- यदि आप पहले से लॉगिन है तो लॉगिन करे और यदि नहीं तो आप रजिस्टर करे
- अब आपको उपर “Students” ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे
- अब आपको जो-जो डॉक्युमेंट्स चाहिए वो सब दिखाई देगा
- पजीकरण करने से पहले आप अपने सारे डॉक्युमेंट्स तैयार कर ले
- अब आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे की शिक्षा, प्रशिक्षण विवरण, संचार विवरण और बैंक विवरण को भरना होगा
- सबकुछ भरने के बाद सबमिट कर दे
- आप अपने स्टैटस की भी जानकारी वेबसाईट पर प्राप्त कर सकती है
- ध्यान देने योग्य बाते
- उम्मीदवार का नाम, प्रमाणपत्र की जानकारी सही से भर हुआ होना चाहिए नहीं तो आप आयोग्य घोषित हो सकते है
- फॉर्म को अधूरा न भरे ये स्वीकार नहीं होगा
- उम्मीदवारों को बैंक सलाह देता है की पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक ही भरे क्युकी भविष्य मे इसे संशोधित नहीं किया जा सकता है।
Official Website | Click here |
Download Notification | Click here |
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के दौरान कितनी सैलरी मिलती है ?
अप्रेन्टस्शिप के दौरान आपको लगभग 15,000 हज़ार रुपए की मासिक स्टाइपेन्ड दिया जाता है।
अप्रेन्टस्शिप के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
अप्रेन्टस्शिप की आवेदन की प्रक्रिया हमने उपर बताया हुआ है आप जाकर देख सकते है।
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के बाद नौकरी के अवसर क्या है ?
यूको बैंक मे अप्रेन्टस्शिप के बाद आपको स्थाई नौकरी पाने के अच्छे अवसर होते है।
निष्कर्ष: UCO Bank Vacancy 2024
यूको बैंक की अप्रेन्टस्शिप से आपको फाइनैन्स सेक्टर मे काफी अच्छी नालेज हो जाएगी जिससे आपको किसी और फाइनैन्स कंपनी कार्य मिलना और करना बहुत आसान हो जाएगा इसलिए आप एक बार इसे कोशिश करके देखे जिससे आपको अनुभव होगा, फिलहाल इस हमने इस लेख मे यूको बैंक से संबंधित सारी जानकारी आपको दे दि है यदि आप इच्छुक है तो जल्दी से आवेदन कर दे।