UPSC ki taiyari kaise kare 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओ मे से एक है हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा मे बैठते है, लेकिन कुछ ही छात्र इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर पाते है अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे है तो यह लेख आपकी तैयारी मे काफी मदद कर सकता है यहाँ हम आपको चरण-दर-चरण सम्पूर्ण रणनीति बताएंगे जिससे आप इस परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर सकते है।
IAS एग्जाम कन्डक्टेड बाइ | यूपीएससी (UPSC) |
एग्जाम का मोड | ऑफलाइन मोड |
योग्यता | किसी भी स्ट्रीम से भाग ले सकते है |
आयु सीमा | सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष |
एग्जाम पैटर्न | MCQ and Descriptive |

यूपीएससी परीक्षा 2025 (UPSC Pariksha 2025 Date)
आयोजन | प्रमुख तिथियाँ |
---|---|
यूपीएससी सिएसई 2025 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 22 जनवरी 2025 |
यूपीएससी 2025 आवेदन शुरू | 22 जनवरी 2025 |
करेक्शन विंडो ओपन | 22 से 28 फरवरी तक |
यूपीएससी सिएसई 2025 अंतिम तिथि | 21 फार्वरू 2025 |
यूपीएससी सिएसई 2025 प्रारम्भिक परीक्षा तिथि | 25 मई 2025 |
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 शुरू होने की तिथि | 22 अगस्त 2025 |
आधिकारिक वेबसाईट | https://upsc.gov.in |
UPSC क्या है ? (What is UPSC)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC-Union Public Service Commission) भारत की एक केन्द्रीय भर्ती एजेंसी है जो की प्रतिष्ठित सेवाओ के लिए अधिकारियों का चयन करती है यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओ मे से एक है जिसमे हर साल लाखों छात्र आवेदन करते है , इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक, पुलिस, राजस्व, विदेश तथा अन्य सेवाओ के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना जाता है
इस के माध्यम से चयनित उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओ मे कार्यरत होते है, आज इस लेख मे हम (UPSC ki taiyari kaise kare) के बारे मे आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
BSC के बाद क्या करे?, फीस, सैलरी, योग्यता, बेस्ट कॉलेज की पूरी जानकारी यहाँ पर देखें |
एमबीबीएस की फीस कितनी होती होती है, एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है यहाँ अभी जाने |
यूपीएससी की तैयारी कैसे करे (UPSC ki taiyari kaise kare 2025)
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों मे आयोजित की जाती है-
1. प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims)
- इसमे दो पेपर होते है
- सामान्य अध्ययन (General Studies -1)
- CSAT (General Studies – 2)
- यह परीक्षा वस्तुनिष्ट (Objective) प्रकार की होती है
- यह परीक्षा केवल क्वालिफाईंग नेचर की होती है पर अच्छा स्कोर करने के बाद ही आप मुख्य परीक्षा मे बैठ सकते है।
2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- इसमे कुल 9 पेपर शामिल होते है
- निबंध (Essay)
- सामान्य अध्ययन (GS-1, GS-2, GS-3. GS-4)
- भाषा पेपर (Qualifying)
- वैकल्पिक विषय (Optional Subject)
- यह परीक्षा लिखित डिस्क्रिप्टिव नेचर की होती है
3. साक्षात्कार (Interview)
- यह पेपर 275 अंकों का होता है
- यह व्यक्तिगत परीक्षण परीक्षा है
- इसमे आपकी सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास समसामयिक घटनाओ पर पकड़ आदि को परखा जाता है।
UPSC की तैयारी
यूपीएससी की तैयारी के लिए रणनीति बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है आज इस लेख मे हम आपको चरणबद्ध तरीके से यूपीएससी की तैयरी कैसे करे बताएंगे:
चरण 1: बेसिक्स को मजबूत करे (माह 1-3)
- एनसीईआरटी की किताबें (कक्षा 6-12): इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान आदि
- करंट अफेयर्स की शुरुवात: द हिन्दू न्यूज पेपर/ इंडियन एक्सप्रेस/ PIB पत्रिका को फॉलो करे
- पाठ्यक्रम की समझ: UPSC की आधिकारिक सिलेबस PDF को डाउनलोड करे।
चरण 2: कोर विषयों की गहन तैयारी (माह 4-9)
NCERT की पुस्तके 6th – 12th)
इतिहास के लिए | कक्षा 6 से 12 की एनसीईआरटी की किताब |
राजनीति विज्ञान के लिए | M. Lakshmikant |
भूगोल के लिए | NCERT + GC Leong, ऑक्सफोर्ड अटलस |
पर्यावरण के लिए | Shankar IAS |
अर्थशास्त्र के लिए | Ramesh Singh |
इंडियन ईकानमी | संजीव शर्मा |
आधुनिक भारत का इतिहास | Spectrum |
भारत का स्वतंत्रा संग्राम | बिपिन चंद्र |
चरण 3: रिवीजन और मॉक टेस्ट (माह 10-12)
- दैनिक MCQ अभ्यास: प्रिलिएम्स के लिए 100 प्रश्न को हल करे
- मेन्स उत्तर लेखन: हर रोज 2-3 उत्तर लिखे टॉपर्स के नोट्स को देखे
- पिछले वर्षों के प्रश्नों को हल करे
- नियमित रूप से मॉक टेस्ट को दे ताकि आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सके
- CSAT के लिए गणित और रिजनिंग की खूब प्रैक्टिस करे
- समय का प्रबंध करे
विषयवार तैयारी की रणनीति
1. इतिहास
- प्राचीन इतिहास: सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक काल, गुप्त साम्राज्य
- आधुनिक: ब्रिटिश शासन, राष्ट्रीय आंदोलन, 1857 का विद्रोह
- मध्यकालीन: दिल्ली सल्तनत, मुग़ल साम्राज्य, भक्ति आंदोलन
- टिप: इसके लिए आप सबसे पहले टाइमलाइन बनाए और करंट अफेयर्स को जोड़ों
1. भूगोल
- भौतिक भूगोल: जलवायु परिवर्तन, भूकंप चक्रवात
- भारतीय भूगोल: नदी प्रणाली, मानसून, कृषि पैटर्न
- टिप: मानचित्र-आधारित अध्ययन और की पर्यावरण रेपोर्ट्स पढे
3. राजनीति
- मुख्य टोपिक्स: मौलिक अधिकार, संविधान की प्रस्तावना, न्यायपालिका, चुनाव प्रक्रिया
- टिप: लक्ष्मीकांत की किताब के साथ PRS इंडिया की रेपोर्ट्स पढ़े
4. अर्थव्यवस्था
- वर्तमान: आर्थिक सर्वेक्षण, योजनाए (NITI Aayog) RBI की नीतियाँ
- बेसिक्स: GDP, मुद्रास्फीति, बजट, कर प्रणाली
- टिप: आर्थिक शब्दावाली (जैसे की फिज़िकल डेफ़िसिट) को समझे
5. पर्यावरण और पारिस्तिथिकीय
- मुख्य टोपिक्स: जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन समझौते, राष्ट्रीय उद्यान
- टिप्स: शंकर IAS की पुस्तक और UNEP की रेपोर्ट्स पढ़े
6. विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- समाचार स्त्रोत: स्पेन टेक्नॉलजी ISRO बायोटेक्नॉलजी, साइबर सुरक्षा, AI.
- टिप: साइंस रेपोटर पत्रिका और विज्ञान की गतिविधियों पर नज़र बनाएं रखे।
करंट अफेयर्स और नोट्स बनाने की रणनीति
- समाचार का स्त्रोत: द हिन्दू (संपादकीय और राष्ट्रीय खंड), इंडियन एक्सप्रेस और PIB
- मासिक पत्रिकाएँ: कुरुक्षेत्र, योजना, प्रतियोगिता दर्पण
- नोट्स बनाने का सही तरीका:
- विषयवार नोट्स बनाना: प्रत्येक टॉपिक के लिए अलग-अलग नोट्स बनाए (जैसे की पर्यावरण, अंतराष्ट्रीय संबंध)
- रिवीजन फ़्रेंडली: बुलेट पॉइंट्स और माइन्ड मैप बनाए।
- डिजिटल टूल्स: Evernote या OneNote का उपयोग करे।
करंट अफेयर्स की तैयारी का साप्ताहिक सेड्यूल
दिन | गतिविधि | समय |
---|---|---|
सोम-शनि | अखबार पढ़ना | 1 घंटा |
रविवार | साप्ताहिक संकलन करना और साथ मे रिवीजन करना | 2 घंटा |
समय का प्रबंध और स्वास्थ्य की देखभाल करना
- दैनिक सेड्यूल:
- सुबह 6-9 बजे: स्टेटिक विषय (इतिहास, राजनीति)
- 10-12 बजे: करंट अफेयर्स और समाचार।
- दोपहर 2-5 बजे: डायनेमिक विषय, (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण)
- शाम 6-8 बजे: मॉक टेस्ट/उत्तर देना।
- स्वास्थ्य टिप्स:
- शारीरिक: व्यायाम/योग, संतुलित आहार।
- मानसिक: ध्यान (मेडिटेशन), पर्याप्त नींद (7-8 घंटा)।
महत्वपूर्ण संसाधन और टूल्स
- पुस्तके:
- राजनीति: एम. लक्ष्मीकांत।
- भूगोल: जीसी लियोंग, ऑक्सफोर्ड एटलस।
- इतिहास: बिपिन चंद्र, स्पेक्ट्रम
- ऑनलाइन संसाधन:
- वेबसाईट: PRD इंडिया, PIB, IDSA।
- यूट्यूब चैनल: Vision Ias, Unacademy
अंतिम महीने की रणनीति
- प्रिलिम्स:
- पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करे।
- करंट अफेयर्स के लास्ट 6 महीने का रिवीजन करे
- मेन्स:
- निबंध लेखन का दैनिक अभ्यास करे।
- टॉपर्स के नोट्स और एनरिचमेंट मैटेरियल पढ़े।
अक्सर होने वाली गलतियों से बचने के उपाएं
- बहुत सारी किताबे पढ़ना: 2-3 विश्वसनीय स्त्रोतों तक आप सीमित रहे।
- रिवीजन की उपेक्षा: साप्ताहिक और मासिक रिवीजन करना अनिवार्य है।
- CSAT की अनदेखी: 33% अंक लाने के लिए खूब प्रैक्टिस करे।
टॉपर्स के सुझाव
- प्रदीप सिंह AIR-1: राजनीति को रटे नहीं, बल्कि उसे समझे।
- शुभम गुप्ता (AIR-6): इतिहास को कहानियों की तरह पढ़े।
- कनिष्क कटारिया (AIR-1): “मानचित्र-आधारित अध्ययन से उत्तर लेखन सुधरता है”।
बीकॉम के बाद लाखों की मिलती है इस कॉलेज मे सैलरी ग्राफ के साथ देखे |
ये है एमबीए के बेस्ट कॉलेज जहां फीस बहुत काम पर सैलरी करोड़ों मे अभी देखे |
12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for UPSC After12th in Hindi)
How to Prepare for UPSC After12th in Hindi: यदि आप 12वीं के बाद IAS की तैयारी करना चाहते है तो आप अपने ग्रेजुएशन के विषय को सोच समझकर चुने जिसकी जानकारी हम नीचे (12th ke baad IAS ki taiyari kaise kare) विस्तार से बता रहे है:
- स्नातक (Graduation) पूरा करे: यदि आप IAS की परीक्षा देना चाहते है तो इसके लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य है आप 12वीं के बाद किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री को पूरा करे, स्नातक के लिए आप कोई भी स्ट्रीम का चुनाव कर सकते है जैसे की (कला, विज्ञान, वाणिज्य) आदि, हालांकि कला (Arts) विषयों को सिलेबस के साथ ओवरलैप होने के कारण फायदेमंद माना जाता है।
- यूपीएससी पैटर्न और सिलेबस को समझे: यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों मे होती है प्रारम्भिक (Prelims), मुख्य (Mains), और साक्षात्कार (Interviesw) है, सिलेबस मे इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स शामिल होता है।
- NCERT की किताबों से पढ़ाई शुरू करे: कक्षा 6 से 12वीं तक एनसीईआरटी की किताबे (विशेषकर इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, अर्थशास्त्र) बेसिक्स कान्सेप्ट समझने के लिए जरूरी है।
- करंट अफेयर्स पर फोकस करना: आप रोजाना (The Hindu, और Indian Express) पढ़े और इसके साथ ही मासिक पत्रिकाए जैसे की योजना और कुरुक्षेत्र को फॉलो करे।
- लिखने की प्रैक्टिस करे: मुख्य परीक्षा मे निबंध और विस्तृत उत्तर लिखने के लिए नियमित रूप से लिखने का अभ्यास करे।
11वीं से यूपीएससी की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for UPSC After11th in Hindi)
- बेसिक्स सबजेक्ट्स को मजबूत करे: 11वीं और 12वीं इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर ध्यान दें, ये यूपीएससी सिलेबस का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- करंट अफेयर्स को ट्रैक करे: आप हर रोज अखबार पढ़ने की आदत डाले इससे आपकाे वर्तमान समय मे देश मे क्या चल रहा है उसकी जानकारी रहेगी।
- पढ़ाई की आदत डाले: आप रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करे और साथ मे समय का भी प्रबंध करे।
- ऑप्शनल सब्जेक्ट चुने: ग्रेजुएशन मे ऐसे विषय का चुनाव करे जो यूपीएससी के ऑप्शनल सब्जेक्ट से मेल खाता हो जैसे की (इतिहास और समाजशास्त्र)।
Ghar baithe UPSC ki taiyari kaise kare/ Bina coaching ke IAS ki taiyari kaise kare
- स्टडी प्लान बनाएं: सिलेबस को विभाजित करके डेली, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य के आधार पर निर्धारित कर ले।
- अनलाइन संसाधनों का उपयोग:
- मुफ़्त स्टडी मैटेरियल: टेस्टबुक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाईट है इसके अलावा और भी वेबसाईट है जहां से आप UPSC की तैयारी कर सकते है।
- विडिओ लेक्चर: आजकल छात्र यूट्यूब से काफी मदद ले रहे है अलग-अलग चैनलों को देख रहे है जैसे की (Vision IAS, Unacademy).
- नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण टोपिक्स को एक संरक्षित नोट्स मे एकठ्ठा करे, जिससे आपको रिवीजन करने मे आसानी हो।
- मॉक टेस्ट दें: प्रिलिम्स और मेन्स के लिए अनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज जॉइन करे
- ग्रुप स्टडी: अनलाइन फोरम या ग्रुप स्टडी से जुड़कर चर्चा करे।
10वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for IAS After 10th in Hindi)
- 1. सही विषयों का चयन करे:
- कक्षा 12वीं मे ऐसे विषय को चुने जो UPSC परीक्षा मे सहायक हो-
- जैसे की: इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र आदि।
- कक्षा 12वीं मे ऐसे विषय को चुने जो UPSC परीक्षा मे सहायक हो-
- 2. सामान्य ज्ञान को मजबूत करे:
- समाचार पत्र:
- जैसे की: (The Hindu News Paper, Indian Express) को रोज पढ़े।
- कक्षा 6 से 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबे पढ़े।
- करंट अफेयर्स पर ध्यान दे।
- समाचार पत्र:
- 3. लेखन कौशल को विकसित करे:
- उत्तर लिखने की आदत डाले, हर रोज एक निबंध लिखे इससे आपको मुख्य परीक्षा मे मदद मिलेगी।
- 4. स्नातक (Grauation) कोर्स पूरा करे:
- IAS परीक्षा के लिए स्नातक कोर्स पूरा होना अनिवार्य है
- स्नातक मे IAS परीक्षा के अनुसार ही विषय का चुनाव करे।
- 5. समय और प्रबंध:
- आप रोजाना पढ़ाई का एक समय बना ले
- स्मार्ट स्टडी प्लान करे
- 6. परीक्षा पैटर्न को समझे:
- UPSC की तैयारी के लिए प्रिलिम्स, मैंस और इंटरव्यू के पैटर्न को अच्छे से समझ ले
- और फिर इसके अनुसार अपनी तैयारी शुरू करे।
6 महीने मे यूपीएससी की तैयारी कैसे करें (6 Month me UPSC ki taiyari kaise kare)
- 1. योजना और प्रथमिकताएं (1-2 महीने):
- सबसे पहले यूपीएससी के पूरे सिलेबस को समझे साथ मे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करे
- प्रिलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू के लिए अलग-अलग रणनीति बनाएं
- एनसीईआरटी की किताबों को आधार बनाएं कक्षा 6 से 12वीं तक की किताबों को पढ़े
- हर रोज अखबार को पढ़े, जैसे की द हिन्दू और इंडियन एक्स्प्रेस
- मासिक पत्रिकाए पढ़े जैसे की (योजना आदि)
- 2. गहन अध्ययन (3-4 महीने):
- प्रत्येक विषय को समय के हिसाब से बाँट ले
- संक्षिप्त और प्रभावी नोट्स को तैयार करे, जो रिवीजन मे मदद करे
- मेन्स के लिए नियमित लिखने का अभ्यास करे
- 3. रिवीजन और मॉक टेस्ट (2 महीने):
- पूरे सिलेबस को 2 से 3 बार दोराएं
- करंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण टॉपिक को फोकस करे
- प्रिलिम्स के लिए टेस्ट सीरीज दे और मेन्स के लिए टाइम मैनेजमेन्ट का अभ्यास करे
- नियमित आयाम करे खुद्द को तनाव से ऊर रखे।
आईएएस की तैयारी के लिए सब्जेक्ट (IAS ki taiyari ke liye subject)
- स्नातक मे उपयुक्त विषय: राजनीति विज्ञानन, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र या फिर सार्वजनिक प्रशासन।
- ऑप्शनल सब्जेक्ट: विषय का चुनाव आप अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार चुने, उदाहरण, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल आदि।
यूपीएससी की तैयारी के लिए बेस्ट बुक (Best Book for UPSC Preparation)
विषय | पुस्तके | लेखक |
---|---|---|
इतिहास | Spectram Modern History (आधुनिक भारत) | Bipin Chandra |
अर्थव्यवस्था | Indian Economy | Ramesh Singh |
भूगोल | Physical and Human Geography | GC Leong |
राजनीति | भारतीय राजयव्यवस्था | M. Lakshmikant |
पर्यावरण | Environment | Shankar IAS |
सामान्य अध्ययन | NCERT (Class 6-12) | – |
करंट अफेयर्स | The Hindu, Yojna, Kurukshetra | – |
यूपीएससी मे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- 1. प्रश्न: 1857 के विद्रोह के भारत का गवर्नर कौन था?
- उत्तर: लॉर्ड कैनिंग
- 2. प्रश्न: “मनी बिल” को लोकसभा मे में पेश करने की अनुमति किसे है?
- उत्तर: केवल लोकसभा सदस्य
- 3. प्रश्न: डॉ. बी. आर. अंबेडकर किस संगठन से जुड़े थे?
- उत्तर: “बहिष्कृत हितकारिणी सभा”, “इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी”।
- 4. प्रश्न: यूपीएससी के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?
- उत्तर: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
- 5. प्रश्न: “स्वदेशी आंदोलन” किस घटना के बाद शुरू हुआ?
- उत्तर: बंगाल विभाजन (105)
- 6. प्रश्न: “डॉक्ट्रिन ऑफ प्रोपोर्शनैलिटी” किससे संबंधित है?
- उत्तर: कानून और सरकारी कार्यों के बीच संतुलन
- 7. प्रश्न: यूपीएससी के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?
- उत्तर: भारत के राष्ट्रपति
- 8. प्रश्न: “कोल विद्रोह” का नेतृत्व किसने किया?
- उत्तर: 1831-32 मे बुधु भगत ने झारखंड मे कोल विद्रोह का नेतृत्व किया।
- 9. प्रश्न: राज्यसभा के स्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
- उत्तर: 6 वर्ष
- 10 प्रश्न: योजना आयोग (Planning Commission) को कब नीति आयोग (NITI Aayog) मे बदला गया?
- उत्तर: 2015
UPSC का फूल फॉर्म क्या है?
Union Public Service Commission
UPSC मे भाग लेने के लिए क्या आयु सीमा होनी चाहिए?
सामान्य वर्ग 21 से 32 वर्ष तक यूपीएससी की परीक्षा मे भाग ले सकता है।
IAS की परीक्षा मे कुल कितने चरण होते है?
IAS की परीक्षा मे कुल 3 चरण होते है:
1. प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims Exam)
2. मेन्स परीक्षा (Mains Exam)
3. साक्षात्कार (Interview)
क्या 6 महीने मे यूपीएससी की परीक्षा पास करना संभव है?
बिल्कुल कर सकता है, सही रणनीति, अनुशासन, समय प्रबंध के साथ यूपीएससी की परीक्षा 6 महीने मे पास की जा सकती है।
IAS की परीक्षा सामान्य वर्ग कितनी बार दे सकता है?
यूपीएससी की परीक्षा मे सामान्य वर्ग 6 बार भाग ले सकता है।
IAS की परीक्षा पिछड़ा वर्ग कितनी बार दे सकता है?
यूपीएससी की परीक्षा मे सामान्य वर्ग 9 बार भाग ले सकता है।
IAS परीक्षा का आयोजन कौन सी संस्था करती है?
आईएएस या आईपीएस परीक्षा का आयोजन UPSC संस्था के द्वारा किया जाता है।
निष्कर्ष:
(UPSC ki taiyari kaise kare) यूपीएससी की तैयारी एक मैराथन है, जिसमे आपको सही रणनीति, अनुशासन और निरन्तरता की आवश्यकता होती है आपको विषयवार फोकस करंट अफेयर्स, नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट, समय-समय पर खुद का मूल्यांकन करना आपकी सफलता की कुंजी बन सकता है एक बात याद रखे, “सफलता उन्ही को मिलती है, जो असफलता से घबराते नहीं, बल्कि सीखते है।”