B.Ed kitne saal ka hota hai: B.Ed दो वर्ष का कोर्स होता है जिसमे आपको शिक्षण विधियों और बाल मनोविज्ञान आदि के बारे मे जानकारी प्रदान की जाती है पहले B.Ed कोर्स 1 वर्ष का होता था पर शिक्षकों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता मे सुधार कीया गया,
फिर इसे 2 साल का कर दिया गया, आज इस लेख मे हम विस्तार से जानेंगे की B.Ed कोर्स कितने साल का होता है, B.Ed फीस कितनी होती है, बेस्ट कॉलेज कौन से है, B.Ed के बाद करिया विकल्प क्या है आदि। ।
Particular | Details |
---|---|
कोर्स का नाम | (बीएड) B.ED |
कोर्स की अवधि | 2 वर्ष |
B.ED का फुल फॉर्म | बैचलर ऑफ एजुकेशन |
कोर्स का स्तर | स्नातक |
B.ED की फीस | 20000 हजार से 50,000 हजार तक |
CTET फुल फॉर्म | Central Teacher Eligibility Test |
TET फुल फॉर्म | Teacher Eligibility Test |
ऐज लिमिट | कोई ऐज लिमिट नहीं है |
योग्यता | स्नातक पास या स्नाकोत्तर पास |
प्रवेश प्रक्रिया | डायरेक्ट + एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा |
B.ED के बाद नौकरी | टीचर/ प्रोफेसर/ शोधकर्ता |
B.ED के लिए बेस्ट कॉलेज | आईआईएससी बैंगलोर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी |

बीएड कितने साल का होता है (B.Ed kitne saal ka hota hai)
B.Ed एक दो वर्ष का पाठ्यक्रम होता है जिसमे कुल 4 सेमेस्टर होते है प्रत्येक सेमेस्टर का पेपर हर 6 माह मे संस्थान के द्वारा कराया जाता है B.Ed 1st Year मे कुल 9 थ्योरी होती है जिसे आपको पढ़ना पड़ता है 1st Year का पेपर कुल 1,450 मार्क्स का होता है जिसमे से 895 मार्क्स का Internal Assessment का होता है
B.Ed 2nd Year का पेपर कुल 1,350 मार्क्स होता है जिसमे से 865 मार्क्स का Internal Assessmentहोता है, इस कोर्स मे अभ्यर्थियों को शिक्षा के क्षेत्र मे ज्ञान और शिक्षण प्रदान करता है तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओ के बारे मे जानकारी देता है ताकि वो भविष्य मे एक अच्छे शिक्षक बन सके, यह कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन कीया गया है जो शिक्षा के क्षेत्र मे अपना करियर बनाना चाहते है
12वीं के बाद बीएड कितने साल का होता है (12th ke Baad B.Ed Kitne saal ka hota hai)
12th के बाद भी B.Ed कोर्स 2 वर्ष का ही होता है हालांकि ये कोर्स आप 12वीं के तुरंत बाद नहीं कर सकते है क्युकी B.Ed कोर्स करने के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन है इसलिए यदि आप गबीएड कोर्स करना चाहते है तो सबसे पहले आप स्नातक किसी भी विषय जैसे की (बीकॉम, बीएससी, बीए) आदि कोर्स करना होगा।
ग्रेजुएशन के बाद बीएड कितने साल का होता है (Graduation ke Baad B.Ed Kitne saal ka hota hai)
अब बात करे Graduation के बाद B.Ed कोर्स कितने साल का होता है तो हम आपको बता दे की स्नातक के बाद भी B.Ed कोर्स 2 साल का ही होता है जैसा की हमने उपर आपको बताया है की यह कोर्स पहले 1 साल का होता थ पर इसे अब बढ़ा का 2 साल का कर दिया गया है इसमे आपको पाठ्यक्रम विकास, मनोविज्ञान, मूल्यांकन, शिक्षण पद्धती से संबंधित विषयों का गहरा ज्ञान प्रदान कीया जाता है।
पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद बीएड कितने साल का होता है (Post Graduation ke baad B.Ed kitne saal ka hota hai)
स्नाकोत्तर (Post Graduation) के बाद भी B.Ed कोर्स की अवधि 2 वर्ष होती है इस कोर्स को आप चाहे ग्रेजुएशन के बाद करे या फीर पोस्टग्रेजुएशन के बाद करे B.Ed कोर्स की अवधि मे कोई बदलाव नहीं होता है दोनों ही मामलों मे B.Ed करने के लिए 2 साल का समय लगता है।
B.Ed karne ke fayde (B.Ed करने के फायदे)
B.Ed करने के निम्न लिखित फायदे होते है-
- शिक्षण क्षेत्र मे करियर: B.Ed डिग्री से आप किसी भी संस्थान मे एक अच्छे शिक्षक बन सकते है।
- रोजगार के अवसर: B.Ed करने के बाद आपको विभिन्न क्षेत्रों मे नौकरी मिलती है जो अन्य कोर्सों के मुकाबले आपको अच्छा वेतन मिलता है।
- व्यक्तित्व का विकास: B.Ed करने के बाद आप एक अच्छे संचारक, शोधकर्ता बन जाते है।
बीएड कोर्स कितने प्रकार का होता है (B.Ed Course Kitne Prakar ka hota hai)
B.Ed कोर्स आमतौर पर 2 प्रकार के होते है-
- इंटीग्रेटेड B.Ed (Integrated B.Ed)
- स्टंडलोंन B.Ed (Standalone B.Ed)
- इंटीग्रेटेड B.Ed:- यह B.Ed 4 वर्ष का होता है जिसे आप BA या BSc के साथ कर सकते है
- स्टंडलोंन B.Ed:- यह B.Ed कोर्स 2 वर्ष का होता है
बीएड के लिए क्या योग्यता चाहिए (B.Ed ke liye Kya Qualification Chahiye)
B.Ed करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंड चाहिए जो इस प्रकार से है-
- अभ्यार्थी स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
- या फिर अभ्यार्थी स्नाकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए
- स्नातक मे कम से कम 50% अंक होना चाहिए
- B.Ed कोर्स के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
- B.Ed मे प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम को क्लेयर करना होगा
- जैसे TET एग्जाम
- इस कोर्स को आप 12वीं के बाद नहीं कर सकते है
IGNOU से बीएड कैसे करे पूरी डिटेल्स मे जानकारी |
एमबीबीएस कोर्स क्या है टॉप लेवल के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कैसे करे |
बीएड कोर्स मे प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Course me Admission Process)
B.Ed कोर्स मे प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करना होता है उसके बाद ही आपको किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी मे प्रवेश दिया जाता है हालांकि की संस्थानों मे मेरिट के आधार पर भी B.Ed मे अड्मिशन दे दिया जाता है, यह एंट्रेंस एग्जाम तीन लेवल के होते है जिसे हम नीचे बता रहे है-
- राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा
- राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा
- व्यक्तिगत विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा
UP B.Ed JEE | MAH B.Ed CET |
TET | CTET |
APEdCET | TSEdCET |
Rajasthan PTET | Bihar B.Ed CET |
JUEE | IGNOU B.Ed Entrance Exam |
बीएड कोर्स सिलेबस (B.Ed Course Syllabus)
बीएड प्रथम वर्ष सिलेबस (B.Ed 1st Year Syllabus)
विषय का नाम | असेस्मेंट मार्क्स | इक्स्टर्नल एग्जाम मार्क्स | कुल मार्क्स | पासींग मार्क्स |
---|---|---|---|---|
शिक्षा के दार्शनिक और सामाजिक संदर्भ | 30 | 70 | 100 | 50 |
शिक्षा विधि-1 | 30 | 70 | 100 | 50 |
शिक्षा विधि-2 | 30 | 70 | 100 | 50 |
शिक्षा मे नवाचार और शोध | 15 | 35 | 50 | 50 |
बच्चों के विकास और वृद्धि के परिप्रेक्ष | 30 | 70 | 100 | 50 |
ऑप्शनल कोर्स-1 | 30 | 70 | 100 | 50 |
प्रायोगिक कार्य | 600 | 100 | 700 | 350 |
योग शिक्षा | 50 | – | 50 | 50 |
आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) | 30 | 70 | 100 | 50 |
चॉइस बेस्ड कोर्स-1 | 50 | – | 50 | – |
कुल मार्क्स | 895 | 555 | 1,450 | – |
बीएड द्वितीय वर्ष सिलेबस (B.Ed 2nd Year Syllabus)
विषय का नाम | असेस्मेंट मार्क्स | इक्स्टर्नल एग्जाम मार्क्स | कुल मार्क्स | पासींग मार्क्स |
---|---|---|---|---|
लर्निंग एण्ड टीचिंग | 30 | 70 | 100 | 50 |
लिंग स्कूल एण्ड समाज | 15 | 35 | 50 | 50 |
ऑप्शनल कोर्स-2 | 15 | 35 | 50 | 50 |
समकालीन भारत और शिक्षा | 15 | 35 | 50 | 50 |
समावेशी शिक्षा | 15 | 35 | 50 | 50 |
प्रायोगिक कार्य | 600 | 100 | 700 | 350 |
पर्यावरण शिक्षा | 15 | 35 | 50 | 50 |
अधिगमन के लिए मूल्यांकन | 30 | 70 | 100 | 50 |
स्वयं की समझ | 15 | 35 | 50 | 50 |
भारतीय संस्कृति | 50 | – | 50 | 50 |
कला शिक्षा | 15 | 35 | 50 | 50 |
चॉइस बेस्ड कोर्स-2 | 50 | – | 50 | 50 |
कुल मार्क्स | 865 | 485 | 1,350 | – |
बीएड की फीस कितनी है (B.Ed ki Fees Kitni hai)
B.Ed कोर्स की फीस भारत के सभी संस्थानों मे अलग-अलग होती है हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करते है की उस संस्थान की सुविधा कैसी है, संस्थान का रैंक क्या है, प्लेसमेंट रिकार्ड क्या है, स्थान सिटी आदि ये सभी फैक्टर फीस को ज्यादा या कम करते है अब बात करे हम एक सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी की फीस की तो इसमे B.Ed की फीस 20,000 हजार से 50,000 हजार रुपए के आस-पास होती है जबकि एक प्राइवेट कॉलेज मे B.Ed की फीस 1,00,000 से 3,000,00 रुपए तक हो सकती है।
टेट एग्जाम क्या है (TET kya hai)
TET का पूरा नाम (Teacher Eligibility Test) होता है जिसमे हिन्दी मे शिक्षक पात्रता परीक्षा कहाँ जाता है या परीक्षा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षा होती है जिसे भारत मे शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित कीया जाता है टीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है की स्कूल मे पढ़ाने वाले शिक्षक योग्य और सक्षम हो।
बीएड के लिए बेस्ट कॉलेज (B.Ed ke liye Best College)
- आईआईएससी बैंगलोर
- बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
- क्रिस्ट यूनिवर्सिटी
- जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
- यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली
- लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
- लेडी इरविन कॉलेज
- कलकत्ता यूनिवर्सिटी
- लखनऊ यूनिवर्सिटी
- लोरंटों कॉलेज
क्या B.Ed 1 साल का भी हो सकता है?
B.Ed कोर्स भारत के कुछ संस्थानों के द्वारा चलाया जाता है हालांकि या सबके लिए उपलब्ध नहीं होता है।
B.Ed कितने साल का होता है?
B.Ed 2 साल का कोर्स होता है।
B.Ed की एक साल की फीस कितनी है?
B.Ed की 1 साल का फीस 20,000 से 50,000 हजार रुपए तक हो सकती है हालांकि एक निजी कॉलेज मे इसकी फीस 50,000 से 1,00,000 लाख रुपए तक हो सकती है। ।
B.Ed मे कितने पेपर होते है?
B.Ed मे दो पेपर होते है।
B.Ed करने की सही उम्र क्या है?
B.Ed करने की सही उम्र 21 से 25 वर्ष होती है हालांकि इसमे कोई आयु सीमा नहीं है।
B.Ed मे कितने सब्जेक्ट होते है?
B.Ed कोर्स मे कुल 9 से 10 सब्जेक्ट होते है।
निष्कर्ष:
B.Ed एक ऐसा कोर्स है जिसे शिक्षक बनने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्युकी इस कोर्स मे शिक्षक से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी और कौशल होता है, हालांकि आप किसी भी कॉलेज मे अड्मिशन लेने से पहले उसकी जांच कर ले।
Good Inforamation thanku
आपका मेरी वेबसाईट पर आने के लिए धन्यवाद, आपका कोई और प्रश्न हो पूछ सकते है, ऐसे ही आप मेरी साइट पर बने रहिए।