दोस्तों जब हम कोई व्यापार बिजनस, या कोई अच्छी जॉब के बारे मे सोचते है तो सबसे पहले हमारे दिमाग मे MBA का ख्याल आता है क्युकी एमबीए व्यापार या बिजनस के लिए ही बना है।
आज के युवाओ मे बिजनस का काफी चलन बड़ता जा रहा है और यह कोर्स आपको एक अच्छी सैलरी के साथ बिजनस चलाने का गुण भी सीखा देता है।
एमबीए 2 साल का कोर्स होता है कुछ कॉलेजों मे यह 3 साल का कोर्स भी होता है ये आप पर डेपेन्ड करता है की आप कीस कॉलेज का चयन करते है।

इस कोर्स से आप अपना मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनैन्स मैनेजमेंट, ऑपरेशन मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनस आदि फील्ड मे आपको महारत हासिल हो जाती है।
एमबीए करने से आपके पास विभिन्न प्रकार के जॉब के विकल्प खुल जाते है और आपको जॉब आसानी से मिल जाती है एमबीए मे अलग-अलग स्पेशलज़ैशन होते है जो सब्जेक्ट आपको पसंद हो वो चुनने का आपको पूरा अधिकार होता है।
पर ऐसे बहुत से विद्यार्थी होते है जिन्हे एमबीए के बारे ज़्यादा जानकारी नहीं होती है और फिर उनके मन मे एक ही सवाल आता है
की mba करने मे कितना पैसा लगेगा या mba करने मे कितना पैसा लगता है या फिर mba करने मे कितना खर्च आता है या फिर MBA करने मे कितने साल लगते है ऐसे तमाम तरह के सवाल उनके दिमाग मे बार-बार आते रहते है।
ऐसे सारे सवालों के जवाब आपको इस लेख मे मिल जाएगा इस लेख मे भारत के सस्ते एमबीए कॉलेज, प्राइवेट एमबीए कॉलेज की फीस भारत के टॉप एमबीए की फीस कितनी है
आदि के बारे मे हम आपको बताएंगे जिससे आप समझ पायेगे की आपको कौन-सा कॉलेज चुनना चाहिए और कौन-सा नहीं।
एमबीए करने मे कितना पैसा लगता ह ? (mba karne me kitna paisa lagega)
सबसे पहले हम आपको बता दे की एमबीए करने मे कितना पैसा लगेगा ये विभिन्न प्रकार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर निर्भर करता है
और कुछ आपके द्वारा चुने गए कोर्स पर भी निर्भर करता है जैसे की अलग-अलग कॉलेजों की फीस एक तरह की नहीं होती है वैसे ही कोर्स की भी फीस अलग-अलग होती है।
एमबीए करने मे कितना खर्च आता है ये इस बात पर भी निर्भर करता है की वह सरकारी कॉलेज है या निजी कॉलेज है उस विश्वविद्यालय या कॉलेज की रैंकिंग क्या है उसकी मार्केट मे कितनी रेपोटेशन है ये सब चीजे भी फीस पर काफी इम्पैक्ट डालती है।
सरकारी कॉलेज से एमबीए करने मे खर्च ? (sarkari college se mba karne me kitna kharch aata hai)
सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय मे mba की फीस निजी कॉलेजों से कही ज़्यादा कम होती है यदि हम एमबीए की फीस की बात करे तो सरकारी कॉलेज मे एमबीए की फीस 25000 हजार से लेकर 2.5- 3 लाख रुपए तक होती है और इन कॉलेजों की सैलरी लाखों मे होती है जो एक प्राइवेट कॉलेज मे इतनी सैलरी मिलना थोड़ा मुश्किल होता है।
सरकारी कॉलेज मे अड्मिशन एन्ट्रन्स इग्ज़ैम के आधार पर होता है जबकि विभिन्न प्राइवेट कॉलेजों मे बिना एन्ट्रन्स इग्ज़ैम के प्रवेश मिल जाता है
सरकारी कॉलेज से एमबीए करने के फायदे (sarkari college se mba karne ke fayde
सरकारी कॉलेज से mba के फायदे ये होंगे की आपको निजी कॉलेजों से ज़्यादा छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता प्राप्त होती है और सरकारी कॉलेज की शिक्षा का स्तर काफी उच्च होता है
यहाँ आपको सरकारी कंपनियों और निजी कंपनियों, संगठनों मे रोजगार के अधिक अवसर मिलते है यहाँ के शिक्षक बहुत अनुभवी होते है
शिक्षकों को काफी जांच और गुड़वत्ता के आधार पर यहाँ अध्यापक बनाया जाता है ताकि छात्रों को विशेषज्ञता प्राप्त हो सके।
सरकारी कॉलेज से प्राप्त की गई एमबीए की डिग्री काफी मान्य होती है इसकी बाजार और कंपनियों मे बहुत मान्यता होती है जिसकी वजह से उन्हे उच्च पद और अच्छी सैलरी प्राप्त होती है।
सरकारी कॉलेजों मे अनुसंधान और विशेषज्ञता पर अधिक ध्यान दिया जाता है यहाँ समय-समय पर सेमीनार किए जाते है प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि छात्रों मे डर खत्म हो और लीडरशिप का कौशल सीख पाए।
सरकारी कॉलेज मे अड्मिशन (sarkari college me admission)
एक सरकारी कॉलेज मे अड्मिशन पाना थोड़ा मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं, सरकारी कॉलेज मे प्रवेश के लिए आपको एन्ट्रन्स इग्ज़ैम को पास करना होता है तभी आप अड्मिशन के लिए एलिजबल होंगे।
एमबीए की कटऑफ हर सरकारी कॉलेज पर निर्भर करती है क्युकी कुछ टॉप कॉलेज की कटऑफ हाई होती है जबकि कुछ कॉलेजों की कटऑफ कम भी होती है
इन सरकारी एमबीए कॉलेजों मे आपके स्कोर या कैट इग्ज़ैम के पर्सेन्टाइल के आधार पर प्रवेश दिया जाता है एक अच्छे सरकारी कॉलेज से mba करने के बाद आपके सक्सेस की गारंटी अधिक होती है
सरकारी कॉलेजों मे अड्मिशन के लिए विभिन्न प्रकार के एन्ट्रन्स इग्ज़ैम होते है नीचे हम उनके नाम बता रहे है उनमे से किसी एक इग्ज़ैम को क्लेयर करने के बाद आप प्रवेश ले सकते है।
CAT | MAT |
XAT | SNAP |
NMAT | CMAT |
Must Read:-
- एमबीए कितने साल का होता हैं ? 2024
- एमबीए (MBA) की फीस कितनी है?
- कम फीस वाले एमबीए कॉलेज
- एमबीबीएस की फीस कितनी होती है
- एमबीबीएस करने का कितना खर्चा आता है ?
प्राइवेट कॉलेज से एमबीए करने मे कितना पैसा लगता है ? (private college se mba karne me kitna kharch aata hai)
प्राइवेट कॉलेजों मे एमबीए की फीस सरकारी कॉलेज से कही अधिक होती है जो छात्र एन्ट्रन्स इग्ज़ैम मे अच्छा नंबर नहीं ला पाते है
उनके पास प्राइवेट कॉलेजों मे प्रवेश का ही विकल्प बचता है पर एक अच्छे प्राइवेट कॉलेज की फीस काफी ज़्यादा होती है जिसे एक गरीब छात्र अफोर्ड नहीं कर सकता है पर ऐसे बहोत से कॉलेज है जो कम फीस मे भी एमबीए का कोर्स कराते है
एक नॉर्मल प्राइवेट एमबीए कॉलेज की फीस 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए होती है जबकि एक टॉप प्राइवेट एमबीए कॉलेज की फीस 15 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक होती है।
प्राइवेट कॉलेज से एमबीए करने के फायदे(private college se mba karne ke fayde) :-
- एक निजी कॉलेज की कक्षाएँ सरकारी कॉलेज से छोटी होती है जिससे छात्रो का ध्यान एक जगह होता है।
- बहोत से प्राइवेट कॉलेजों का इंफ्रास्टकचर काफी मॉडर्न होते है वहाँ की फैकल्टी अच्छी होती है जिससे छात्रों को उच्च गुड़वत्ता की शिक्षा प्राप्त होती है।
- प्राइवेट कॉलेजों मे आपको अकेले बढ़ने का मौका मिलता है और अच्छी नेटवर्किंग भी मिल जाती है।
- बहोत से निजी कॉलेजों मे छात्रवृत्ति और कुछ वित्तीय सहायता भी प्राप्त होती है।
- भारत के कई निजी कॉलेजों मे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होते है जिससे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलता है और वहाँ के मार्केट के बारे मे भी जानकारी मिलती है।
प्राइवेट कॉलेज मे अड्मिशन (private college me admission)
आमतौर पर प्राइवेट कॉलेजों मे बिना प्रवेश परीक्षा के अड्मिशन मिल जाता है पर भारत के कुछ टॉप के प्राइवेट कॉलेज भी एन्ट्रन्स के आधार पर ही प्रवेश देते है और साथ मे इंटरव्यू भी लेते है उसके बाद ही प्रवेश का मौका देते है।
जैसे की कुछ टॉप प्राइवेट कॉलेज के नाम इस प्रकार है:-
एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च | सीमबोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनस मैनेजमेंट |
ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट | गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट |
MBA कॉलेज का चयन कैसे करे (mba college ka chayan kaise kare:
- सबसे पहले आपको कुछ निजी और सरकारी कॉलेज की लिस्ट बनानी होगी फिर उनके अनुसंधान कैसे है ये देखना होगा।
- आप सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की फीस देखेंगे।
- सारे कॉलेजों की रैंकिंग, मान्यता और उनकी फैकल्टी को देखेंगे।
- कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया कैसी है ये देखना है।
- अगर हो सके तो वहाँ के पूर्व छात्रों से मिलकर उस कॉलेज का रिव्यू ले, वहाँ का कैसा प्लेसमेंट है, पढ़ाई कैसी है, फैकल्टी कैसी है।
- क्या वहाँ के अध्यापक अनुभवी है इसकी भी जानकारी छात्रों से ले या फिर उस कॉलेज की अफिशल वेबसाईट पर जाकर अध्यापकों की जानकारी प्राप्त करे।
- कॉलेज के कैंपस का वातावरण देखे।
ये सारी जानकारी के बाद ही आप किसी एक कॉलेज का चयन करे क्युकी यह एक बहुत ही महात्वपूर्ण निर्णय होता है ये आप के करिअर को भी प्रभावित कर सकता है इसलिए खूब सोच समझकर ही कॉलेज का चयन करे।
IIM में MBA की पढ़ाई का कितना खर्च आता है ?(iim me mba ki padai kharch aata hai)
अगर हम बात IIM की करे तो ये भारत के टॉप एमबीए कॉलेज होते है जो सिर्फ एमबीए की पढ़ाई के लिए जाने जाते है
आईआईएम के एमबीए के खर्च की बात करे तो ये काफी महंगे कॉलेज होते है जिसे सब अफोर्ड नहीं कर सकता है यहाँ अड्मिशन CAT इग्ज़ैम और GD/PI के आधार पर दिया जाता है नीचे हम कुछ टॉप आईआईएम की फीस की जानकारी दे रहे है:-
संस्थान का नाम | कुल फीस |
---|---|
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम बंगलोर) | 24,50,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम अहमदाबाद) | 30,35,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम कलकत्ता) | 31,00,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम इंदौर) | 17,30,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम कोझिकोड) | 20,50,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम रोहतक) | 17,90,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम लखनऊ) | 20,75,000 |
भारत के शीर्ष कॉलेज से एमबीए करने मे कितना पैसा लगता है?(bharat ke shirsh collejo se mba karne me kitna paisa lagta hai)
भारत मे एमबीए के विभिन्न शीर्ष कॉलेज है जो कम फीस और अधिक फीस मे भी एमबीए कराते है इन शीर्ष कॉलेजों से एमबीए करने के बाद आपकी लाइफ सेट हो जाती है नौकरी के कई विकल्प आपके लिए खुल जाते है, नीचे हम उनके नाम बता रहे है।
संस्थान के नाम | फीस |
---|---|
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, देल्ही | 1,92,000 |
डेल्ही स्कूल ऑफ ईकनामिक्स | 30392 |
डिपार्ट्मन्ट ऑफ फाइनैन्शल स्टडीज | 2,95,000 |
यूनिवर्सिटी बिजनस स्कूल, चंडीगढ़ | 41,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फ़ॉरेन ट्रैड | 21,77,314 |
नरसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज | 11,95,000 |
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी | 48500 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, देल्ही | 11,20,000 |
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्डस्ट्रीअल इंजीनिरिंग, मुंबई | 14,63,000 |
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, कानपुर | 13,50,000 |
इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट | 20,19,000 |
के जे सोमैया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एण्ड रिसर्च | 19, 95,000 |
MBA की कुल कितनी फीस होती है?
एक सरकारी एमबीए कॉलेज की फीस 25000 हजार से लेकर 5 लाख तक हो सकती है जबकि एक प्राइवेट एमबीए कॉलेज की फीस 5 लाख से 25 लाख तक हो सकती है।
भारत में एमबीए की पढ़ाई करने में कितना खर्च आता है?
यदि आप भारत के टॉप कॉलेज से एमबीए करते है तो उसकी फीस 20 लाख से 35 लाख तक होती है।
किस एमबीए कॉलेज की फीस सबसे ज्यादा है?
भारत का सबसे महंगा एमबीए कॉलेज आईआईएम अहमदाबाद है जिसकी फीस 30,35,000 के आस-पास होती है।
निष्कर्ष:-
इस लेख मे हमने देखा की एमबीए मे कितना पैसा लगता है और इससे संबंधित सारी जानकारी इस ब्लॉग मे बताई गई है शायद अब आप समझ गए होंगे की एमबीए करने मे कितना खर्च आता है अगर ये लेख आपको पसंद आया हो कमेन्ट बॉक्स मे हमे जरूर बताए।