Term insurance kya hota hai: टर्म इन्श्योरेंस एक प्रकार का जीवन बीमा है जिसे कोई भी व्यक्ति ले सकता है यह एक निश्चित अवधि के लिए होता है जो आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, आज इस लेख मे हम आपको टर्म इन्श्योरेंस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।

Term insurance kya hota hai (टर्म इन्श्योरेंस क्या होता है?)
टर्म इन्श्योरेंस एक प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी होती है जो एक निर्धारित समय के लिए सुरक्षा प्रदान करती है इसमे निवेश और बचत का कोई घटक नहीं होता, बल्कि यह शुद्ध जोखिम कवर (Pure Risk Cover) पर केंद्रित होता है इसमे यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु इस अवधि के दौरान हो जाती है तो, इसमे रजिस्टर्ड नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि प्राप्त होती है यह जीवन बीमा अन्य बीमा योजनाओ के मुकाबले सस्ती होती है और इसे मुख्य रूप से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़याइन किया गया है।
Term insurance Benefits (टर्म इन्श्योरेन्स के लाभ)
टर्म इन्श्योरेंस के विभिन्न लाभ होते है जो इस प्रकार से है-
- सस्ती प्रीमियम डरे: टर्म इन्श्योरेंस बीमा पॉलिसी अन्य जीवन बीमा योजनाओ के मुकाबले सस्ते होते है ये कम प्रीमियम पर अधिक कवरेज प्रदान करता है।
- कर लाभ: टर्म इन्श्योरेंस मे आयकर अधिनियम की धारा 80 C के तहत कर मे छूट प्रदान की जाती है।
- उच्च कवरेज: इसमे कम प्रीमियम पर अधिक जीवन बीमा राशि प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
- मृत्यु का लाभ: यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो नामांकित व्यक्ति को जीवन बीमा राशि प्रदान की जाती है।
SIP क्या होती है SIP के फायदे | म्यूचूअल फंड क्या होता है डिटेल्स मे जाने
Term insurance kaise kaam karta hai (टर्म इन्श्योरेंस कैसे काम करता है)
टर्म इन्श्योरेंस निम्न प्रकार से काम करता है-
उदाहरण: आप मान लीजिए, राहुल (30 वर्ष) का है इसने 1 करोड़ का टर्म इन्श्योरेंस 30 साल की अवधि के लिए लिया। अगर उसकी मृत्यु इसी दौरान हो जाती है, तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, यदि वह 60 साल तक जीवित रहता है तो पॉलिसी समाप्त हो जाएगी और आपको कोई राशि नहीं मिलेगी।
Types of Term insurance (टर्म इन्श्योरेंस कितने प्रकार के होते है)
- लेवल टर्म प्लान: इसमे बीमा राशि पूरे कार्यकाल के दौरान स्थिर रहती है।
- डिक्रिसिंग टर्म प्लान: इस प्लान मे बीमा राशि धीरे-धीरे कम होती जाती है, जिसे आमतौर पर ॠण भुगतान करने के लिए लिया जाता है।
- इनक्रिसिंग टर्म प्लान: इस बीमा योजना मे समय के साथ राशि बढ़ती जाती है।
- रिटर्न ऑफ प्रीमियम ( ROP) टर्म प्लान: इसमे यदि आपकी पॉलिसी अवधि समाप्त हो जाती है और पॉलिसी धारक जीवित रहता है, तो उसे भुगतान की गई पूरी प्रीमियम राशि वापस मिलती है।
Term insurance kyu zaroori hai (टर्म इन्श्योरेंस क्यू जरूरी है)
- परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा (खासकर अगर आप अकेले कमाने वाले है)।
- कम प्रीमियम में बड़ा कवर
- कर्ज (जैसे होम लोन) या बच्चों की शिक्षा के लिए सुरक्षा।
टर्म इन्श्योरेंस चुनते समय ध्यान रखने वाली बाते
- बीमा राशि का निर्धारण: आप परिवार की वित्तीय आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुए प्राप्त बीमा राशि का चुनाओ करे।
- प्रीमियम का बजट: आप अपनी आय के अनुसार ऐसा प्लान चुने जो, जिसका प्रीमियम आपके मे बजट मे हो।
- बीमा की अवधि: आप अपनी सेवानिवृत्ति या फिर वित्तीय दायित्वों को ध्यान मे रखकर बीमा अवधि तय करे।
- कंपनी का दावा निपटान अनुपात: उच्च दावा निपटान अनुपात वाली कंपनी को आप प्राथमिकता दे।
- एड-ऑन राइडर्स: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आवश्यक राइडर्स जोड़े।
Eligibility Criteria for Term insurance (टर्म इन्श्योरेंस के लिए पात्रता मापदंड)
टर्म इन्श्योरेंस के लिए पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से है-
पात्रता मापदंड | विवरण |
---|---|
न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु सीमा | 65 वर्ष |
पॉलिसी की अवधि | 10 से 40 वर्ष |
न्यूनतम बीमा की राशि | 10 लाख रुपए |
मेडिकल टेस्ट | आवश्यक हो सकता है। |
Top Indian Companies for Term insurance 2025 (भारत मे सर्वश्रेष्ट टर्म इन्श्योरेंस कंपनियां 2025)
कंपनी का नाम | विवरण |
---|---|
LIC (Life Insurance Corporation of India) | उच्च विश्वसनीयता और दावा निपटान अनुपात |
HDFC Life | किफायती योजनाएं और बेहतरीन ग्राहक सेवा देते है |
SBI Life Insurance | सरकारी बैंक की विश्वसनीयता और बेहतरीन प्रीमियम डरे। |
ICICI Prudential Life | व्यापक कवरेज और अच्छी सुविधाएं |
Max Life Insurance | उच्च दावा निपटान अनुपात और कस्टामाईज़्ड प्लांस |
निष्कर्ष:
टर्म इन्श्योरेंस एक आवश्यक वित्तीय योजना है जो आपके परिवार को अप्रत्याशित परिस्थितियों मे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है आप सही पॉलिसी चुनकर, अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते है, एक बात याद रखे टर्म इन्श्योरेंस खरीदने से पहलेम विभिन्न योजनाओ की तुलना करे और अपनी आवश्यकताओ के अनुसार सर्वश्रेष्ट विकल्प को चुने।
टर्म इन्श्योरेंस कितनी अवधि के लिए ले सकते है?
आप टर्म इन्श्योरेंस कम से काम 10 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष के लिए ले सकते है।
टर्म इन्श्योरेंस मे कम से कम कितना इन्वेस्ट कर सकते है?
टर्म इन्श्योरेंस मे आपको मिनमम 10 लाख रुपए इन्वेस्ट करना पड़ सकता है।
टर्म इन्श्योरेंस क्यू जरूरी है?
टर्म इन्श्योरेंस आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।