एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल लगभग 6500 करोड़पति भारत को छोड़ रहे है और इस मामले मे भारत दूसरे नंबर पर आ गया है।
हेनेली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन की 2023 की रिपोर्ट यह बताती है की भारत के करोड़पतियो की यह संख्या 2022 के अनुसार कम है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन से सबसे ज़्यादा लोग पलायन करेगे उसके बाद भारत का नंबर आता है, ब्रिटेन तीसरे नंबर पर है जो 3200 करोड़पति खोएगा, रूस चौथे नंबर पर है जो 3000 करोड़पति खो देगा इस बार।
हाई-नेट-वर्थ इन्डविजूअल्स वो लोग होते है जिनके पास 1 मिलियन डॉलर (या फिर 8.22 करोड़ रुपए निवेश के लायक संपत्ति होती है
कौन है हाई-नेट-वर्थ इन्डविजूअल?
रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-नेट-वर्थ वाले लोगो की आबादी 2031 तक लगभग 80% की वृद्धि हो जाएगी जो भारत के लिए अच्छी खबर है।
हाल ही मे हुए उथल-उथल एक कारण हो सकता है ज़्यादा तर लोग चाहते है अच्छी शिक्षा, हेल्थ, जलवायु, परिवर्तन इसलिए भी लोग देश छोड़ रहे है।
आखिर लोग भारत से क्यू पलायन कर रहे है?
रिपोर्ट मे बताया गया है की भारत की हाई टैक्स कानून, रेमिटेन्स आदि कारण से निवेशक अपना पैसा भारत से बाहर ले जाकर निवेश करेगे।
ज्यादातर लोग भारत छोड़कर दुबई, सिंगापूर जा रहे है और यह उनका सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है और कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया को भी पसंद कर रहे है।